motivational book in hindi- safalta aapke haath mein

अगर आपको काम करना है, तो लक्ष्य बना लें | लक्ष्य के सामने अपने आपको पूरी तरह समर्पित करना होगा | तब लक्ष्य आपका स्वयम् स्वचालित मार्ग दर्शन करेगा | सफल आदमी की जिंदगी लक्ष्य के चारों तरफ घूमती है |
याद रखें:- आप चमत्कार करें, दुनिया आप को नमस्कार करेगी | 'चमत्कार को नमस्कार' जॉन वानामकेर का कहना है:- 'कोई आदमी जब तक अपने काम में अपने आपको झोंक नही देता, तब तक वह महान काम नही कर सकता | 

एक व्यक्ति ने बचपन से जवानी तक संगर्श की जिंदगी जिया | भूक एवम् ग़रीबी उसके जीवन के अंग बन गये थे | फिर भी उसने हार नहीं मानी | वह 21 साल की उम्र में व्यापार में असफल हुआ, 22 साल की उम्र मे एक चुनाव हरा | 24 साल की उम्र में व्यापार करना फिर शुरू किया, लेकिन फिर असफल रहा | 26 साल की उम्र में उसकी पत्नि का देहांत हो गया | 27 साल की उम्र में वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा | 34 साल की उम्र में कॉंग्रेस पार्टी के टिकेट पर चुनाव हार गया | 45 साल की उम्र में सीनेट का चुनाव हारा | 47 साल की उम्र में उप-राष्ट्रपति बनने का प्रयास नाकामयाब रहा | फिर 49 साल की उम्र में सीनेट का चुनाव हार गया और 52 साल की उम्र में अमरीका का राष्ट्रपति चुना गया | यह व्यक्ति और कोई नही, बल्कि अब्राहम लिंकन था |
याद रखें:- सफलता इस बात से नहीं मापी जाती की जिंदगी में हम कितनी उँचाई को छू पाए, बल्कि इस बात से मापी जाती है की हम कितनी बार गिर-गिर कर उठें हैं | हमेशा याद रखने की ज़रूरत है, हमेशा सफलता का रास्ता असफलता से सीखने में निकलता है | 

Comments

Popular posts from this blog

best motivational books in hindi by Uday Prasad Gupta